{"_id":"69a556a440c2aab5ab04ddf7","slug":"three-vehicles-collided-at-dharmshala-chauraha-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चौराहे पर एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकराए, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चौराहे पर एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकराए, बड़ा हादसा बचा
Mon, 02 Mar 2026 02:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:52 PM IST
सार
एक वैगन कार बाइक सवार को बचाने की कोशिश में खड़ी ईको गाड़ी में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगते ही ईको उसके आगे खाली खड़े ट्रैक्टर-ट्राला में जा घुसी। ईको की टक्कर से ट्रैक्टर स्वत: स्टार्ट हो गया और पास में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन
धर्मशाला चौराहे पर भिड़ीं गाड़ियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद जलेसर मार्ग स्थित धर्मशाला चौराहा पर 1 मार्च दोपहर को तीन वाहन आपस में भिड़ गए। गनीमत यह रही की केवल वाहन ही क्षतिग्रस्त हुए कोई जनहानि नहीं हुई ।
विज्ञापन
सादाबाद जलेसर मार्ग सादाबाद से आने वाली एक वैगन कार बाइक सवार को बचाने की कोशिश में धर्मशाला चौराहा पर खड़ी ईको गाड़ी में पीछे से जा घुसी। ईको स्वामी उस समय धर्मशाला स्थित अपनी दुकान में कुछ काम कर रहा था। टक्कर लगते ही ईको उसके आगे खाली खड़े ट्रैक्टर-ट्राला में जा घुसी। ईको की टक्कर से ट्रैक्टर स्वत: स्टार्ट हो गया और पास में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा कर नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन