{"_id":"597b85384f1c1b47418b48ec","slug":"three-people-giving-supari-to-kill-dinesh-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश की हत्या की सुपारी देने वाले तीन लोग भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश की हत्या की सुपारी देने वाले तीन लोग भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव पीहुरा पास सड़क पर एक जुलाई की तड़के एक युवक का शव थाना सहपऊ पुलिस ने बरामद किया था। आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। एक जुलाई को पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।
थाना कोतवाली प्रांगण में सीओ योगेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कई दिन बाद उसके जूतों व कपड़ों से उसके भाई मोरध्वज एवं उसके साले ने दिनेश पुत्र खजान सिंह निवासी बटपुरा थाना सहपऊ के रूप में की। इसके बाद थाना सहपऊ पुलिस ने 21 जुलाई 2017 को मुकदमे को धारा 364, 302, 201, 120बी में तरमीम किया। विवेचना के दौरान पता चला कि दिनेश थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में अपनी रिश्तेदारी में गया था, वहीं से उसे बबलू पुत्र रमेशचंद्र निवासी नगला कली व रमाकांत निवासी बटपुरा थाना सहपऊ अपने साथ ले गए थे। इन लोगों ने पहले आगरा में दिनेश को शराब पिलाई और बाद में सहपऊ क्षेत्र के गांव पीहुरा में उसकी हत्या कर उसके शव को सड़क पर डाल दिया। हत्यारों ने रॉड आदि से दिनेश को बुरी तरह घायल कर दिया था, जिससे उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ सका था।
थाना सहपऊ पुलिस ने रमाकांत व बबलू को 23 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दिनेश काफी शातिर किस्म का व्यक्ति था और गांव वालों के साथ मारपीट करता था, कई लोगों को घायल भी कर चुका था तथा महिलाओं को भी परेशान करता था। इसके खिलाफ थाना सहपऊ में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे और 2015 में दिनेश ने पुलिस से भी मजामत की थी। इसके आतंक से परेशान गांव के हेमवीर उर्फ जयराम पुत्र शंकरलाल निवासी बटपुरा, विष्णु पुत्र शिवसिंह, महावीर पुत्र राधेश्याम व भोलू पुत्र गिर्राज सिंह निवासीगण बटपुरा ने बबलू को इसे मारने की सुपारी दी और 1.80 लाख रुपये में मौत का सौदा हुआ।
विज्ञापन
1.60 लाख रुपये भी रमाकांत व बबलू के पास पहुंच चुके थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में बटपुरा निवासी हेमवीर उर्फ जयराम, विष्णु व महावीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि भोलू पुत्र गिर्राज सिंह फरार है। 23 जुलाई को दिनेश की हत्या के आरोप में भेजे गए बबलू व रमाकांत को थाना प्रभारी सादाबाद केपी सिंह, थाना प्रभारी सहपऊ अवधेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर से गिरफ्तार किया था तथा मुखबिर की सूचना पर बटपुरा के तीनों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह साढे़ 9 बजे उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह मढ़ाका में रात्रि विश्रामालय के पास कहीं जाने के लिए खड़े थे।