{"_id":"64f9f3ac54903bf1fa027415","slug":"three-miscreants-arrested-including-stolen-bike-and-scooty-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चोरी की बाइक व स्कूटी सहित तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के वाहनों को बेच देते थे सस्ते दामों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चोरी की बाइक व स्कूटी सहित तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के वाहनों को बेच देते थे सस्ते दामों पर
Thu, 07 Sep 2023 09:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:30 PM IST
सार
पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम गोलू उर्फ काव्यांक पुत्र पवन कुमार निवासी बालापट्टी थाना कोतवाली, विकास कुमार पुत्र हरिओम सेंगर निवासी सुखराम कॉलोनी चौबे वाले महादेव सोखना रोड थाना हाथरस गेट व लवकेश पुत्र रतन सिंह निवासी कोटा थाना मुरसान जनपद हाथऱस बताया है। गिरफ्तार गोलू व विकास पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
कोतवाली सदर पुलिस ने पकडे़ वाहन चोर
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चार सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला के सामने से और इसी दिन शहर के मुरसान गेट स्थित नल वाली गली जागेश्वर के पास से प्लेटिना बाइक चोरी की थी। आरोपी चोरी के वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम गोलू उर्फ काव्यांक पुत्र पवन कुमार निवासी बालापट्टी थाना कोतवाली, विकास कुमार पुत्र हरिओम सेंगर निवासी सुखराम कॉलोनी चौबे वाले महादेव सोखना रोड थाना हाथरस गेट व लवकेश पुत्र रतन सिंह निवासी कोटा थाना मुरसान जनपद हाथऱस बताया है। गिरफ्तार गोलू व विकास पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ चोरी, लूट, एनडीपीएक्स एक्ट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन