फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three miscreants arrested for carrying out the robbery incident

Hathras News: लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

बदमाशों के पास से लूटे हुए 32000 रुपये, एक टैबलेट सैमसंग, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक बैग (अधजला) बरामद किया है।

विज्ञापन
Three miscreants arrested for carrying out the robbery incident
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नयाबांस के निकट लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूटे हुए रुपयों के अलावा लूट में प्रयोग की गई बाइक व अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


दो सितंबर को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नयाबांस के निकट आशीर्वाद माइक्रो फाइनांस में कैश कलेक्शन एजेंट मनीष चौधरी पुत्र वीरेंद्र सिंह मूल निवासी गांव पोहप सिंह का पुरा थाना बसेडी जिला धोलपुर राजस्थान से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांस सेल की टेक्निकल एड, धरातलीय साक्ष्य आदि के माध्यम से मुखबिरान की सूचना पर 48 घंटे के अंदर लूट का पर्दाफाश कर दिया। घटना में शामिल तीन शातिर लुटेरों यतेंद्र कुमार शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा और राजेश कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी लाडपुर थाना हाथरस जंक्शन सहित अतुल कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी खेड़ा चतुर्भूज हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके निशादेही पर लूटे हुए 32000 रुपये, एक टैबलेट सैमसंग, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक बैग (अधजला) बरामद किया है। अभियुक्त अतुल कुमार ने बताया गया कि वह तीनों दोस्त हैं और अपने शौक मौज के लिए उनको पैसों की जरूरत थी। अभियुक्त अतुल के घर पर कैश कलेक्शन का कार्य होता था, इसलिए एजेंट के आने-जाने की पूरी जानकारी थी और रेकी कर पूरी योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed