{"_id":"63b83dbc8d049d3ad15471af","slug":"three-member-committee-look-after-the-work-of-municipal-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन सदस्यीय कमेटी देखेगी नगर निकायों के काम, जिसमें रहेंगें डीएम-एडीएम और ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन सदस्यीय कमेटी देखेगी नगर निकायों के काम, जिसमें रहेंगें डीएम-एडीएम और ईओ
Fri, 06 Jan 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:04 PM IST
सार
नगर निकायों के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डीएम अर्चना वर्मा को अध्यक्ष, एडीएम राजस्व वित्त व संबंधित नगर निकाय के ईओ सदस्य नामित किए गए।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
हाथरस के स्थानीय नगर निकायों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत निकायों के कार्यों के प्रबंधन को लेकर शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डीएम अर्चना वर्मा को अध्यक्ष, एडीएम राजस्व वित्त व संबंधित नगर निकाय के ईओ सदस्य नामित किए गए। यह कमेटी अब अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्थानीय नगर निकायों के कामों को देखेगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत पुरदिलनगर को छोड़कर, अब जिले की सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों में यह कमेटी ही सभी कार्य करेगी। पुरदिलनगर नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल 12 जनवरी को समाप्त होगा। इसके अलावा अन्य सभी नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष व बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसमें हाथरस नगर पालिका भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से सभी नगर निकायों से प्रथम बोर्ड की बैठक का ब्योरा लिया गया, जिससे नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद कार्यों का संचालन करने के लिए व्यवस्था निर्धारित की जा सके।
विज्ञापन