{"_id":"65f3064d48d468a6550253da","slug":"three-injured-in-collision-between-car-and-max-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: कार और मैक्स की भिड़ंत में तीन घायल, एक अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: कार और मैक्स की भिड़ंत में तीन घायल, एक अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर
Thu, 14 Mar 2024 07:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:45 PM IST
सार
कुछ लोग कार से गंजडुंडवारा से किसी काम के सिलसिले में हाथरस आ रहे थे। तभी हाथरस-सिकंदराराऊ रोड स्थित कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट कार की एक मैक्स से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट 14 मार्च की दोपहर को कार और मैक्स में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी मुहम्मद मियां पुत्र काजी हसन, अब्दुल वकील पुत्र अब्दुल कादिर व अराजू पुत्र इकरार 14 मार्च की दोपहर को कार से गंजडुंडवारा से किसी काम के सिलसिले में हाथरस आ रहे थे। तभी हाथरस-सिकंदराराऊ रोड स्थित कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट कार की एक मैक्स से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार सवार तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया। जहां मुहम्मद मिया की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन