फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three including husband and wife died after colliding with Canter Wagon R

Hathras News: कैंटर का फटा टायर, डिवाइडर तोड़ वैगन आर कार से टकराया, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Fri, 26 Jan 2024 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 08:48 PM IST
सार

सिकंदराराऊ में 26 जनवरी की सायं चार बजे एनएच 91 एटा रोड के गांव जिमिसपुर के पास एटा की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर का टायर फट गया। जिससे कैंटर असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर एटा की तरफ जा रही वैगन आर कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में बैठी दो महिलाओं समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Three including husband and wife died after colliding with Canter Wagon R
क्षतिग्रस्त वैगन आर कार - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंटर का अचानक टायर फट गया। जिसके बाद कैंटर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ चल रही वैगन आर कार से जा टकराई। कार पूरी तरह से पिचक गई। कार में सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कैंटर
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में 26 जनवरी की सायं चार बजे एनएच 91 एटा रोड के गांव जिमिसपुर के पास एटा की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर का टायर फट गया। जिससे कैंटर असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर एटा की तरफ जा रही वैगन आर कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में बैठी दो महिलाओं समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एटा रोड स्थित गांव महमूदपुर निवासी 50 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र राम सिंह, उनकी पत्नी 49 वर्षीय राजकुमारी, विमलेश पत्नी हेत सिंह निवासी गांव नगला तारा सिंह वैगन आर कार से एटा की तरफ जा रहे थे। कार जैसे ही गांव जिमसिपुर के पास पहुंची, तभी एटा की तरफ से आ रहे कैंटर का टायर फट गया। टायर फटने से असंतुलित हुई कैंटर तेज गति से डिवाईडर पर चढ़ते हुये दूसरी लेन में आ गया। कैंटर उस ओर चल रही वैगन आर कार से जा टकराया। 

टक्कर इतनी तेज थी कि कार की बॉडी पिचक गई। कार में बैठे नरेश कुमार, उनकी पत्नी राजकुमारी, विमलेश गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली आशीष कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। दुर्घटना की खबर गांव में पहुंचते ही सीएचसी पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed