{"_id":"66e8c4b4cef55c9adf0d8e14","slug":"three-houses-collapsed-people-narrowly-escaped-hathras-news-c-62-1-sali1024-102839-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग
Tue, 17 Sep 2024 05:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:22 AM IST
सार
सादाबाद के गांव शेरपुर में रात को सावित्री देवी का मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि उस समय मकान में को नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
गांव गढ़ी ख्याली में गिरा मकान
- फोटो : संवाद
विस्तार
16 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे कस्बा के तकिया में आकिल एवं सपी मोहम्मद के मकान भरभराकर गिर पड़े। गनीमत यह रही उस समय दोनों मकानों के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जब उनको मकान गिरने की सूचना दी तो वह दौड़कर मौके पर आए और गिरे मकान से सामान निकालकर दूसरे स्थान पर रखा। मकान में रखी चारपाई व अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन
इधर, सादाबाद के गांव शेरपुर में 15 सितंबर रात को सावित्री देवी पत्नी शंकरलाल का मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। सावित्री का कहना है कि उनके पति ने काफी मेहनत से पैसा जोड़कर मकान बनवाया था।
विज्ञापन