फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three died in road accident

15 घंटे में हुई तीन दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल

Thu, 02 Jul 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे से बुधवार की दोपहर ढाई बजे तक हुईं तीन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेफर कर दिया गया है।

पहली दुर्घटना मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे हुई। हाथरस के गांव नगला टीका निवासी शिवम (20 वर्ष) पुत्र कमल सिंह और उसके साथ सोनू (25 वर्ष) पुत्र नाहर सिंह नगला भोजा हाथरस किसी वाहन से शादी में भाग लेने के लिए मारहरा जा रहे थे। अगसौली पर इन्होंने फोन करके मारहरा से बाइक मंगाई। बाइक राकेश लेकर आया। वह बाइक को साइड में खड़ी करके पानी पीने चला गया। शिवम और सोनू बाइक के पास ही खड़े हुए थे। तभी कासगंज की तरफ से तेज गति से कार आई और वहां खड़े दोनों युवकों को टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी पर लाया गया। जहां शिवम को मृतक घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल सोनू को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना बुधवार की सुबह छह बजे हुई। कोतवाली के गांव जिरौली खुर्द निवासी किशनलाल अपनी रिश्तेदारी के गांव पचौ से पैैदल लौट रहे थे। रास्ते एक ट्रैैक्टर ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की रिपोर्ट ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मृतक की पत्नी राजकुमारी ने दर्ज कराई है। तीसरी दुर्घटना बुधवार की दोपहर को करीब ढाई बजे कासगंज रोड के गांव नगला बिहारी के पास हुई। गंगीरी निवासी विपिन कुमार (32 वर्ष) पुत्र रामेश्वर यादव स्कार्पियो कार से सिकंदराराऊ की तरफ आ रहा था। सामने से आती रोडवेज बस की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed