फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three days left for the fair to start, preparations slow

हाथरस: मेला शुरू होने में तीन दिन बाकी, तैयारियां सुस्त

Sat, 16 Sep 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 16 Sep 2023 01:13 AM IST
सार

तैयारियों की सुस्त गति को देखकर लग रहा है कि शुरुआत से पहले मेला परिसर सजकर तैयार नहीं हो सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा ठेका उठाने में की गई देरी का असर तैयारियों पर साफ दिख रहा है।

विज्ञापन
Three days left for the fair to start, preparations slow
मेला श्रीदाऊजी महाराज प्रांगण में तैयार होता पुलिस का मचान - फोटो : संवाद

विस्तार

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत होने में अब मात्र तीन दिन बचे हैं। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से मेला शुरू होना है, लेकिन इसकी तैयारियां बेहद सुस्त गति से चल रही हैं। मेला परिसर में अभी कुछ झूले व संगीत पार्टियों का ही आगमन हुआ है, लेकिन पुताई आदि का काम अभी भी बाकी है।

विज्ञापन


तैयारियों की सुस्त गति को देखकर लग रहा है कि शुरुआत से पहले मेला परिसर सजकर तैयार नहीं हो सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा ठेका उठाने में की गई देरी का असर तैयारियों पर साफ दिख रहा है। हालात यह हैं कि अभी तक मेला पंडाल के टिन शेड को सही नहीं कराया जा सका है्र जबकि इस पंडाल में गणेश चतुर्थी के दिन से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही यहां दर्शनार्थियों के लिए बनी एक तरफ की सीढि़यों पर अभी तक रंगाई-पुताई नहीं हुई है। मेला परिसर में पुताई आदि का काफी काम अभी भी बाकी है। बिजली की सजावट के लिए भी अभी काफी समय चाहिए। तैयारियों को लेकर जिस तरह के हालात दिखाई दे रहे हैं, उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि मेला का शुरुआत आयोजन कुछ हल्का ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed