{"_id":"69a9228ef91bedd9490f5315","slug":"three-bike-riders-died-on-aligarh-gt-road-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को रौंद दिया, हादसे में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को रौंद दिया, हादसे में तीन युवकों की मौत
Thu, 05 Mar 2026 11:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:58 AM IST
सार
होली पर यूपी के हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया।एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवार तीनों मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत अलीगढ़ राजमार्ग पर 4 मार्च की सुबह तीन बजे दिल्ली से एटा की तरफ जा रहे बाइक सवारों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुस्तकीम (22), समीर खां (20) और असलम (24) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल निवासी मुस्तकीम उर्फ इकबाल पुत्र गुड्डू, कासगंज जिले के सिढ़पुरा निवासी समीर खान पुत्र मुन्ने खान और दिल्ली के नांगलोई निवासी असलम पुत्र राजू दिल्ली में नौकरी करते थे। तीनों एक बाइक से दिल्ली से लौट रहे थे। बुधवार की सुबह जीटी रोड स्थित गांव हुसैनपुर पर पीछे से आते अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तीनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजों के आधार पर तीनों की पहचान हुई, जिसके बाद हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी गई। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन