फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three and four ride on vehicle

हादसे से नहीं लिया सबक: 22 मिनट में तीन सवारी लेकर गुजरे 29 दोपहिया वाहन, देखती रही पुलिस

Mon, 24 Feb 2025 12:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:57 PM IST
सार

हाथरस में वाहन पर तीन और चार सवारी चल रही हैं। इन्हें देखकर पुलिस भी आंख बंद किए है, न तो रोक रही है और न ही कार्रवाई ही कर रही है। इसी तरह से एक बाइक पर तीन छात्रा और एक चालक के साथ हादसा हुआ और चारों की जान चली गई।

विज्ञापन
three and four ride on vehicle
हाथरस शहर में जान की परवाह किये बिना एक वाहन पर चार सवारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 22 फरवरी को एक दो पहिया वाहन पर सवार तीन छात्राओं सहित कुल चार लोगों की मौत के बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। वहीं, पुलिस की ओर से न इनको टोका जा रहा है, न रोका जा रहा है। 23 फरवरी को पूरे दिन एक-एक दोपहिया वाहन तीन से चार लोग धड़ल्ले से फर्राटा भरते दिखाई दिए। दोपहर करीब एक बज कर दस मिनट पर अलीगढ़-आगरा रोड पर 22 मिनट में तीन व चार सवारियां लेकर चलने वाले कुल 29 दाेपहिया वाहन दिखाई दिए। इनमें से एक भी रोका नहीं गया।

विज्ञापन

बच्चे को लेकर एक वाहन तीन सवारी
विज्ञापन

22 फरवरी की घटना के बाद 23 फरवरी को भी शहर के प्रमुख मार्गों पर दो पहिया वाहन चालक तीन व चार सवारियां लेकर दौड़ते दिखाई दिए। चार लोगों की मौत के बाद भी पुलिस पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दिया। शहर के चौराहों पर पुलिस की आंखों के सामने लोग तीन व चार सवारियां लेकर आते-जाते रहे। इनको रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी आगे आता दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, दोपहिया में तीन या चार सवारी लेकर चलने वालों पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। एक माह में औसतन करीब साढ़े चार हजार वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों और उसमें सवार होने वाले लोगों को भी सफर को गंभीरता से लेना चाहिए।-सुभाष यादव, टीएसआई, हाथरस।

Trending Videos

यातायात पुलिस ने दो माह में काटे करीब छह हजार चालान

यातायात पुलिस की ओर से एक जनवरी से 22 फरवरी के बीच करीब छह हजार वाहनों के चालान काटे जाने का दावा किया गया है। इसमें सबसे अधिक चालान हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर काटे गए हैं।
तीन सवारी एक वाहन
आरटीओ ने काटे 3,179 वाहनों के चालान

  • बिना हेलमेट 1470 वाहन
  • बिना सीटबेल्ट 480 वाहन
  • तीन सवारी 648 वाहन
  • मोबाइल पर बात 175 वाहन
  • शराब पीकर 12 वाहन
  • गलत पार्किंग 128 वाहन
  • ओवर स्पीड 116 वाहन
  • मोडीफाइड 18 वाहन
  • अवैध ई-रिक्शा 28 वाहन
  • अवैध सवारी भरने वाले 72 वाहन
  • अवैध संचालन पर सीज 32 वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed