{"_id":"64cfae787a57fe3939033666","slug":"thief-caught-after-passing-purse-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पर्स चुराते देखा दुकानदार ने, चोरनी चुराकर दुकान से निकल ली, पकड़े जाने पर उसके साथ हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पर्स चुराते देखा दुकानदार ने, चोरनी चुराकर दुकान से निकल ली, पकड़े जाने पर उसके साथ हुआ कुछ ऐसा
Sun, 06 Aug 2023 08:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 08:00 PM IST
सार
घड़ी देखते ही देखते महिला ने पास खड़ी महिला का रूपयों से भरा पर्स पार कर दिया। घटना को अंजाम देकर महिला दुकान से चली गई। महिला की हरकत को एक अन्य पड़ोसी दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार ने पर्स वाली पीड़िता महिला को घटना से अवगत कराया । महिला ने जब अपना पर्स गायब देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
पर्स से निकले नोट प्रतीकात्मक
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ कस्बा के पुरानी सब्जी रोड स्थित बाजार में रविवार को एक दुकान से शातिर चोर महिला ने खरीददारी कर रही एक महिला का रूपयों से भरा पर्स पार कर दिया। चोरी की हरकत को एक दुकानदार ने देख लिया। महिला घटना को अंजाम देकर दुकान से भाग गई। लोगों ने पीछा कर महिला को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित बाजार में एक दुकान पर कुछ महिलाएं घड़ी खरीद रही थीं। इस बीच दुकान पर एक शातिर चोर महिला आ गई और एक महिला के पास खड़े होकर घड़ी देखने लगी। घड़ी देखते ही देखते महिला ने पास खड़ी महिला का रूपयों से भरा पर्स पार कर दिया। घटना को अंजाम देकर महिला दुकान से चली गई।
विज्ञापन
महिला की हरकत को एक अन्य पड़ोसी दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार ने पर्स वाली पीड़िता महिला को घटना से अवगत कराया । महिला ने जब अपना पर्स गायब देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला रोने लगी। महिला को रोते बिलखते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
लोगों ने चोर महिला का पीछा किया। लोगों ने पीछा कर महिला को हाथरस रोड स्थित ईदगाह मोड़ के निकट से एक ऑटो में पकड़ लिया। जब लोगों ने शातिर महिला को पकड़ा, तो वह घबड़ाने लगी। पीड़िता महिला ने शातिर चोर महिला की पिटाई कर दी। महिला चोर ने तत्काल चोरी की रकम को वापस कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने पीड़िता महिला के पर्स से नगदी निकालने के बाद पर्स को रास्ते में फेंक दिया था। महिला चोर द्वारा माफी मांगने के बाद उसे लोगों ने छोड़ दिया।