{"_id":"66579b5665fae28ac50c1cd4","slug":"they-surrounded-the-power-station-and-staged-a-sit-in-protest-two-peoples-condition-worsened-hathras-news-c-56-1-sknl1012-115604-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजलीघर का घेराव कर दिया धरना, दो की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजलीघर का घेराव कर दिया धरना, दो की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने क्षेत्र के लोगों के साथ आगरा रोड गिजरौली स्थित विद्युत केंद्र का घेराव किया। विद्युत कटौती को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दो पदाधिकारियों की गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई। अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त किया गया।
जर्जर बंच लाइन, लोकल फॉल्ट और फीडर ब्रेक डाउन की वजह से लोगों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग गिजरौली स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गिजरौली सहित आस-पास के इलाकों में जर्जर बंच लाइन की लंबे समय से समस्या बनी हुई है। जिसके चलते आए दिन लाइन में फॉल्ट हो रहे हैं।
लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान गर्मी से कृष्णकांत रावत व मयंक वार्ष्णेय निवासी नवीपुर की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। विभाग के अधिकारियों द्वारा जर्जर बंच लाइन को तुरंत बदलवाए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में रजत ठाकुर, राहुल ठाकुर, मयंक वार्ष्णेय, रजत गौतम, संकेत उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
क्षेत्र के कुछ लोग समस्याओं को लेकर उपकेंद्र पर आए थे। जल्द से जल्द समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। कुछ देर बिजलीघर पर रुकने के बाद सभी को समझा कर वापस भेज दिया गया।-- -- -संदीप यादव, एसडीओ, द्वितीय शहर, विद्युत निगम।
विज्ञापन
जर्जर बंच लाइन, लोकल फॉल्ट और फीडर ब्रेक डाउन की वजह से लोगों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग गिजरौली स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गिजरौली सहित आस-पास के इलाकों में जर्जर बंच लाइन की लंबे समय से समस्या बनी हुई है। जिसके चलते आए दिन लाइन में फॉल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान गर्मी से कृष्णकांत रावत व मयंक वार्ष्णेय निवासी नवीपुर की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। विभाग के अधिकारियों द्वारा जर्जर बंच लाइन को तुरंत बदलवाए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में रजत ठाकुर, राहुल ठाकुर, मयंक वार्ष्णेय, रजत गौतम, संकेत उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
क्षेत्र के कुछ लोग समस्याओं को लेकर उपकेंद्र पर आए थे। जल्द से जल्द समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। कुछ देर बिजलीघर पर रुकने के बाद सभी को समझा कर वापस भेज दिया गया।