{"_id":"64161654126818f7e5076a26","slug":"these-issues-were-discussed-in-the-district-panchayat-meeting-hathras-news-c-2-1-69897-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला पंचायत की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला पंचायत की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Sun, 19 Mar 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने सड़कों की दुर्दशा, प्रकाश व्यवस्था और छुट्टा पशुओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कुछ अधिकारियों की लापरवाही वजह से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पा रही हैं। इसे लेकर वह जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता करेगी। वहीं, अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन खरीदने की बात कही। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का 33 करोड़ का बजट भी पास किया गया।
जिला पंंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में सदस्यों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। कुछ सदस्यों का कहना था कि कई काम अधूरे पड़े हैं और इनको पूरा नहीं कराया जा रहा। वहीं, पिछले वर्ष 29 अप्रैल को हुई बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत में लागू भवन मानचित्र के बॉयलॉज के शुल्क में वृद्धि, जिला पंचायत हाथरस में शासन द्वारा जारी मॉडल मानचित्र बॉयलॉज लागू किए जाने, जिला पंचायत द्वारा उद्योगों के लाइसेंस शुल्क में एकरूपता लाए जाने, जिला पंचायत के स्वामित्व वाली रिक्त भूमि व अन्य संपत्तियों के लिए शासन की मंशा के अनुरूप निविदा आमंत्रित करने जैसे प्रस्ताव रखे गए।
बैठक में जिला पंचायत की बरसै स्थित खाली जमीन पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के नाम पर डाक बंगला व स्मृति पार्क बनाने और जिला पंचायत द्वारा बनाई गई पांच सड़कों के नाम रामवीर उपाध्याय के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
इस पर सादाबाद विधायक प्रदीप उर्फ गुडडू चौधरी ने कहा कि वह रामवीर उपाध्याय के नाम पर किसी सड़क का नाम रखने के विरोध मेंं नहीं है लेकिन जिले में राजा महेंद्र प्रताप, काका हाथरसी जैसी हस्तियां हुई हैं। उनके नाम पर भी सड़क के नाम रखे जाएं। इसके अलावा दिवंगत हुए कई राजनेताओं के नाम पर भी मार्गों के नाम रखे जाएं। उन्होंने कहा कि बैठक के नाम पर केवल औपचारिकता न की जाए। इसकी कार्यवाही तत्काल ही रजिस्ट्रर में दर्ज की जाए। सदस्यों को समय से एजेंडा उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में बामौली की गोशाला में तारों की फेसिंग के काम सहित अन्य कई कामों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, सासनी ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, ईशान चौधरी, केशव चौधरी, रामेश्वर यादव, सूआ पहलवान, पंजाबी लाल दिवाकर आदि मौजूद थे।
सभा कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण
बैठक से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने सभा कक्ष में कराए गए जीर्णोद्धार के काम का लोकार्पण किया। उन्होंने यह भी कहा कि हॉल में फर्नीचर का और भी काम कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी ने सदस्यों को पर्यटन स्थल पर घुमाने की बात रखी। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इसे लेकर जल्द ही योजना बनाई जाएगी और सदस्यों को पर्यटन स्थल पर घुमाने के लिए ले जाया जाएगा।