{"_id":"668891099e7cddc92509d704","slug":"there-was-power-cut-in-60-houses-for-thirty-hours-hathras-news-c-56-1-sali1016-117089-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 60 घरों में तीस घंटे तक बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 60 घरों में तीस घंटे तक बिजली रही गुल
Sat, 06 Jul 2024 06:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक रोड स्थित मुरसान कोतवाली के पास लगा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार दोपहर खराब हो गया। इसके चलते 60 घरों की बिजली 30 घंटे तक गुल रही।
कोतवाली के पीछे करीब 10 साल से एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक इसमें आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को हुए फॉल्ट को शाम तक टीक नहीं किया गया। इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की गई, लेकिन शुक्रवार शाम तक भी ट्रांसफॉर्मर ठीक नहीं किया गया था। मुरसान बिजली घर के जेई दुष्यंत कुमार का कहना है कि हाथरस ओढ़पुरा से दूसरा ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भेज दिया गया है, जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।