फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   no connectivity at some places and locks were seen hanging at some places

Hathras News: कहीं कनेक्टिविटी नहीं तो कहीं लटके दिखे ताले, खाता धारक हुए परेशान

Thu, 09 May 2024 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 09 May 2024 02:11 AM IST
सार

पिछले सप्ताह 4 मई से बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। 6 मई को चुनाव ड्यूटी में रवानगी के लिए कई राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में ताले लटके रहे। 7 मई को चुनाव के कारण सभी बैंक अवकाश के चलते बंद रहे। 8 मई को उम्मीद थी कि सभी बैंकों में बेहतर तरीके से काम किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

विज्ञापन
no connectivity at some places and locks were seen hanging at some places
अलीगढ़ रोड स्थित एक बैंक शाखा पर बुधवार को लटका ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान का असर 8 मई को बैंकों के कामकाज पर भी दिखा। मतदान ड्यूटी करने के बाद कई बैंकों में कर्मचारी ही नहीं पहुंचे। इस कारण कई शाखाओं में लगातार चौथे दिन भी ताला लटका रहा। कई बैंकों में कर्मियों की कमी के कारण कनेक्टिविटी न आने का बोर्ड लगाया गया। कई बैंकों ने एक-दो ग्राहकों के काम कर मुख्य द्वार पर आधा शटर डाल दिया। इस कारण लेन-देन संबंधी जरूरी कार्याें के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह 4 मई से बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। 6 मई को चुनाव ड्यूटी में रवानगी के लिए कई राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में ताले लटके रहे। 7 मई को चुनाव के कारण सभी बैंक अवकाश के चलते बंद रहे। 8 मई को उम्मीद थी कि सभी बैंकों में बेहतर तरीके से काम किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


कर्मियों की उपस्थिति कम होने के कारण बैंकों में काम प्रभावित रहा। हालात ये रहे कि अलीगढ़ रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा पर पूरे दिन ताला लगा रहा। बीएच ऑयल मिल रोड की बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर कनेक्टिविटी न आने का बोर्ड लगाया गया। इसी तरह अन्य बैंकों में भी कर्मचारियों के न आने से ग्राहकों का बैरंग लौटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दो बार बैंक जा चुका हूं, लेकिन दोनों दिन बैंक पर ताला मिला है। बिना किसी सूचना के बैंक शाखा को बंद करना सही नहीं है। इसके बारे में पहले से जानकारी होती तो हम बैंक नहीं जाते।-भूरी सिंह, बैंक उपभोक्ता।


चुनाव के बाद बैंक में गया तो आधा शटर लगा हुआ था। मैंने नीचे से पूछा तो बताया आज काम नहीं हो रहा। मुझे बिना काम कराए वापस आना पड़ा। अब देखो दो दिन बाद ही बैंक जाऊंगा।-मदन कुमार, बैंक उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed