{"_id":"695bb71ac2a26e72fe0318ef","slug":"theft-of-submersible-copper-cable-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सबमर्सिबल की तांबे की केबल चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सबमर्सिबल की तांबे की केबल चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
Mon, 05 Jan 2026 06:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:35 PM IST
सार
अज्ञात चोर किसान की केबल चोरी कर ले गए हैं, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
चोरों ने सबमर्सिबल से तांबे की केबल काट ली और नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र के गांव वीरनगर निवासी नितेश कुमार ने कोतवाली में सबमर्सिबल की चोरी होने की शिकायत की है। उन्हाेंने कहा है कि 4 जनवरी रात को अज्ञात चोर उनके सबमर्सिबल से करीब 80 फीट तांबे की केबल काटकर ले गए।
उनका कहना था कि आलू की फसल को सर्दी से बचाने के लिए इस समय पानी की अति आवश्यकता है। अज्ञात चोर उनकी केबल चोरी कर ले गए हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन