फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft at Teachers' Home; Cash and Jewelry Stolen

Hathras News: शिक्षक दंपत्ती के घर चोरी, नकदी व जेवर ले गए

Fri, 01 May 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Theft at Teachers' Home; Cash and Jewelry Stolen
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर की गौतम विहार कॉलोनी में बुधवार रात चोर बंद मकान से लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। शादी में गए परिवार को वापस घर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन





गौतम विहार के रहने वाले आयुष गौड़ व उनकी पत्नी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। दंपत्ती अपनी बच्ची के साथ शादी समारोह में गए थे। सूना घर पाकर चोर सरिया की मदद से ताले तोड़कर अंदर घुस गए। पूरा घर खंगाल मारा। सुबह जब दंपत्ती घर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी पर पड़ोसी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस भी पहुंची तथा छानबीन की। आयुष के अनुसार चोर घर में रखे करीब 25 हजार रुपये व कुछ आभूषण चुरा ले गए। अन्य सामान भी चोरी हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घर के बाहर दो चोर नजर आ रहे हैं, जिनमें एक ने हेलमेट पहन रखा है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed