फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man fell from the bike sliding crushed by truck

बाइक फिसलने से गिरे युवक को ट्रक ने कुचला

Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The young man fell from the bike sliding crushed by truck
हादसे में जलालुद्दीन की मौत के बाद हतप्रभ खड़ा चचेरा भाई शब्बीर। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन के पास बाइक फिसलने से गिरे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हालांकि बाइक पर साथ बैठे उसके जीजा को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन देर शाम यहां पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर कहा कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी। 
विज्ञापन


मूल रूप से गोरई, इगलास के रहने वाले शब्बीर पुत्र शेर खां पिछले कई सालों से बल्लभगढ़ के आदर्श नगर इलाके में रह रहे हैं। 20 नवंबर को उनकी बेटी राबिया की शादी होना तय है। कार्ड भी छप चुके हैं। शब्बीर बेटी को दहेज में देने वाली नई बाइक लेकर इगलास, हाथरस, अकराबाद और सासनी में अपने रिश्तेदारों के यहां कार्ड बांटने आए थे।
विज्ञापन


उनके साथ उनके कासगंज के गांव गढ़ी निवासी साले जलालुद्दीन पुत्र मोहम्मद शफी भी थे। 45 वर्षीय जलालुद्दीन सासनी क्षेत्र के गांव सितारी में हबीब खां के यहां कार्ड देकर मेंडू रोड से होते हुए हाथरस आ रहे थे। वह खुद बाइक चला  रहे थे जबकि शब्बीर पीछे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से नीचे फुटपाथ पर उतरी बाइक को जैसे ही उन्होंने सड़क पर चढ़ाने की कोशिश की, पहिया फिसल गया। इससे जलालुद्दीन सड़क के एक ओर जा गिरे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को संभलने का मौका नहीं मिला। सड़क के दूसरी ओर गिरे शब्बीर की आंखों के सामने ट्रक ने घायल जलालुद्दीन को कुचल दिया। 

पुलिस की मदद से उनका शव जिला अस्पताल लाया गया। कई घंटे बाद परिजन यहां आ सके। एसआई उमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए कोई शिकायत नहीं दी है।

 वहीं सासनी कस्बा में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रकाश एकेडमी के सामने क्रासिंग पर ब्रेकर न होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हंै। बुधवार की सुबह हाथरस से अलीगढ़ की तरफ जा रहे बाइक चालक को एक अज्ञात टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।


हालत गंभीर होने के कारण घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज भेजा है। घायल की बाइक पुलिस के कब्जे में है। चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया। घायल की हालत इतनी नाजुक थी कि वह अपना नाम पता भी ठीक से नहीं बता पाया। पूछने पर उसने अपना नाम गुड्डू बताया। इसके अलावा वह कुछ भी बोल नहीं पाया। घायल के साथ कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसके नाम पते की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed