फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The winds of devotion will flow on the fourth Monday of Sawan

सावन के चौथे सोमवार पर बहेगी भक्ति की बयार

Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The winds of devotion will flow on the fourth Monday of Sawan
सावन के चौथे सोमवार पर बहेगी भक्ति की बयार
विज्ञापन

सुबह होगा जलाभिषेक, शाम को होंगे भव्य शृंगार व भजन कीर्तन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सावन का चौथे सोमवार है। चौथे सोमवार को लेकर रविवार को पूरे दिन शहर व देहात के शिव मंदिरों में काफी तैयारियां हुई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। पूरे दिन साफ सफाई हुई। सोमवार को भोलेनाथ का धतुरा, भांग, फल फूल आदि से पूजन होगा। भक्त दूध और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।
रविवार को मंदिरों में विशेष तैयारियों के साथ कई जगह रामायण का अखंड पाठ शुरू हुआ। सोमवार को तमाम भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की स्तुति करेंगे। शाम को देवालयों में विशेष शृंगार के साथ भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। प्रसाद वितरण भी होगा। शहर के चौबे वाल महादेव, गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, बौहरेश्वर महादेवर, नमृदेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्तों की सुबह से भीड़ उमड़ेगी। कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

मुरसान गेट पर प्रशासन ने कराई बेरीकेडिंग
बकरीद को लेकर शहर के मुरसान गेट स्थित ईदगाह व बौहरे वाली देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर जिला प्रशासन द्वारा नमाजियों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए सड़क को दो हिस्सों में बांटकर बेरीकेडिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद को लेकर गुलजार रहे बाजार
वहीं सोमवार को उल्लास के साथ बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बाजार में खरीदारी की। वहीं ढकपुरा रोड पर लगने वाले संडे मार्केट में भी खूब खरीदारी की गई। सुबह से शाम तक बकरों की भी खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed