{"_id":"694b02f72e3ce573fb07b4ef","slug":"the-village-heads-administrative-and-financial-powers-have-been-seized-hathras-news-c-56-1-sali1016-142192-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राम प्रधान के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राम प्रधान के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
विकास खंड हसायन की ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर में वित्तीय अनियमितता के मामले में डीएम अतुल वत्स ने ग्राम प्रधान अशोक कुमार अग्निहोत्री के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया है। जांच में ग्राम पंचायत में 3,20,436 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। जांच में ग्राम प्रधान के साथ तत्कालीन सचिव देवेंद्र सिंह को दोषी माना गया है।
डीएम अतुल वत्स ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ग्राम प्रधान तब तक अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे, जब तक उन्हें आरोपों से मुक्त नहीं किया जाता। इस अवधि में ग्राम पंचायत के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार तीन सदस्यीय समिति को सौंपे जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कुल धनराशि का आधा हिस्सा 1,00,218 रुपये ग्राम प्रधान से तथा शेष आधी धनराशि तत्कालीन सचिव से वसूलने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक कराकर तीन सदस्यीय समिति का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत महेश चंद्र, अर्पित कुमार एवं आशीष कुमार निवासीगण ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर ने की थी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता आरईडी को जांच अधिकारी बनाया गया था।