फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The sun warmed us throughout the day, a storm broke in the evening

Hathras News: दिन भर तेज धूप ने तपाया, शाम को चली आंधी

Sat, 17 May 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 17 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The sun warmed us throughout the day, a storm broke in the evening
शुक्रवार की शाम को आयी आंधी में मथुरा रोड पर उड़ती धूल। संवाद - फोटो : samvad
गर्मी के तल्ख तेवरों से शुक्रवार की शाम तक लोग तपते रहे। शाम को आई तेज आंधी से चारों तरफ धूल के गुबार छा गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि मौसम के तेवर जरूर नरम पड़ गए। आंधी से फिलहाल कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही धूप की तपिश से सड़क, दीवारें और छतें दहकती रहीं। दोपहर में गर्म हवाओं की मार बदन झुलसाती महसूस हुई। लोग घर, दुकान और दफ्तरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। पूरी दोपहर सड़कों पर आवाजाही कम रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे मौसम ने एकाएक पलटी मारी। तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी से चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। धूल से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आंधी करीब 10 मिनट चली, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ गई। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन शनिवार को हल्के बादल छाये रह सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आंधी से टूटा खंभा, 60 गांवों की बिजली ठप
शुक्रवार की शाम को आई तेज आंधी के कारण नगला रति विद्युत उपकेंद्र से कस्बा हसायन के लिए आ रही 33 केवी की विद्युत लाइन का खंभा हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव जैतपुर सलेमपुर के निकट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस लाइन से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। शाम ढलने के बाद बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिन गांवों की बिजली बाधित रही, उनमें पिछौती, नगला रति, जाऊ, नगला डांडा, शीतलवाड़ा, धुबई, लोधीपुर पट्टी देवरी, करारमई पट्टी देवरी, सीधामई, नगला आल, श्रीनगर, नगला दली, हैथा रघुनाथपुर, खुशालगढ़, इंद्रनगर सिकतरा, ज्ञानपुर, गढ़ी बीरवरल, बदनपुर, जगदेवपुर, बनवारीपुर, बाण अब्दुलहईपुर, बोनई, रसूलपुर, गोपालपुर, खिटौली, हरीनगर छीतूपुर, श्यामपुर, नगला कांच, अंडौली, मथुरापुर, भरतपुर, बकायन, शांकरपुर, हैदलपुर और कोंडरा शामिल हैं। अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार सिंह विमल ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की टीम को लगाकर खंभे और लाइन को सही कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed