फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The road to becoming a fierce people, performance

सड़क नहीं बनने पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Thu, 04 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The road to becoming a fierce people, performance

हाथरस। सड़क नहीं बनाए जाने को लेकर नगला तुंदला के लोगों ने गुरुवार को नगर पालिका में जमकर हंगामा काटा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया। 

गांव निवासी शशी, विपिन कुमार, ठाकुरदास, अनुज कुमार, भूदेव, शंकरलाल, लक्ष्मी देवी, रामबेटी, आशा, ब्रज मोहन, दिनेश, कैलाशी आदि का आरोप था कि नगला तुंदला वार्ड नंबर 11 में जो सड़क बननी थी, उसे वहां न बनाकर अन्य कोई दूसरी सड़क बनाई जा रही है। टूटी हुई सड़क पर गुजरना भी काफी मुश्किल हो रहा है। जो सड़क पालिका बनवा रही है, उसका गांव के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन आवश्यकता वाली सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जिस सड़क से वह आवागमन करते हैं, उसका निर्माण नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed