फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Reality of the Examinated Examination

शासन के दूत ने परखी नकल विहीन परीक्षा की हकीकत

Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Reality of the Examinated Examination
मुरसान के राजा महेन्द्र प्रताप इंटर कालेज में जायजा लेते शासन के दूत। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। जिले में शासन के दूत ने नकल विहीन परीक्षा की हकीकत परखी। संयुक्त निदेशक लखनऊ ने मुरसान क्षेत्र के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीआईओएस दफ्तर के कंट्रोल रूम को देखा।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में जेडी भगवती सिंह हाथरस पहुंचे। सुबह की पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने लाखन सिंह खजानी देवी इंटर कॉलेज मुरसान, राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज मुरसान, जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान, चौधरी चरनसिंह इंटर कॉलेज बंका, विद्या देवी इंटर कॉलेज कोटा, बाईसी इंटर कॉलेज कोटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षा के दौरान नकल विहीन परीक्षा की हकीकत को परखा।
विज्ञापन


ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम में लगे डिस्प्ले को देखकर जायजा लिया। उनके साथ डीआईओएस सुनील कुमार, राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भी थे। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद जेडी डीआईओएस दफ्तर पहुंचे और यहां पर कंट्रोल रूम में लगे लैपटॉप पर परीक्षा केंद्रों पर चली परीक्षा का ऑनलाइन रिकार्ड जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed