फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The overflowing Yamuna is calming down, the water level is decreasing

Hathras News: उफन रही यमुना हो रही शांत, कम हो रहा पानी

Mon, 25 Aug 2025 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The overflowing Yamuna is calming down, the water level is decreasing
गांव मिढावली में यमुना नदी के पानी पर नजर रखते ग्रामीण।संवाद - फोटो : samvad
गांव मिढावली में कुछ दिनों पूर्व उफान मार रही यमुना का जलस्तर अब लगातार कम होता जा रहा है। इससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। रविवार को खेतों में भरा पानी स्थिर रहा। जलस्तर कम होने की वजह से दो दिन से पानी खेतों में डेढ़ किसी से आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन

गौर हो कि बल्देव थाना क्षेत्र के गांव से सटे सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली से होकर यमुना गुजर रही है। करीब आठ दिन पहले मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था, जिसके बाद गांव मिढावली में भी यमुना उफान पर आ गई थी। नदी का पानी खेतों में पहुंच गया था। बाजारा और तिल की फसलों में पानी भर गया था। फसलों को लेकर यहां के किसान काफी चिंतित हो गए थे। ग्राम प्रधान राजेश कुमार और ग्रामीण लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि खेतों में यमुना का पानी स्थिर है। यमुना के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। इससे अब पानी के आबादी तक पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। पानी से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गांव में लेखपाल की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जो निरंतर गांव के लोगों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed