फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The obstinacy of some traders in paddy purchase in Mandi committee

मंडी समिति में धान खरीद में कुछ व्यापारियों की हठधर्मिता खड़ी हो रही बाधा

Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The obstinacy of some traders in paddy purchase in Mandi committee
डीडी ने मंडी में डाला डेरा, देर रात तक चली वार्ता
विज्ञापन

मंडी समिति में धान खरीद के भुगतान में देरी पर हुए हंगामे का मामला
कुछ व्यापारियों की हठधर्मिता खड़ी हो रही धान खरीद में बाधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस मंडी समिति में किसानों को धान का भुगतान देरी से हो रहा है। इस कारण किसान अन्य मंडियों को धान ले जाने को मजबूर है। कुछ आढ़तियों की हठधर्मिता को लेकर आढ़तियों व किसानों में रोष है। मामले की जानकारी होने पर गुरुवार को डीडी एनके मलिक मंडी पहुंचे। कई घंटे तक वार्ता की, लेकिन देर शाम तक कोई हल नहीं निकल सका।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में आलू के साथ धान का काफी उत्पादन होता है। मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। कुछ आढ़तियों ने धान की खरीद भी शुरू कर दी है। किसान से धान की खरीद कर रहे आढ़तिया ने कहा कि धान का भुगतान 21 दिन बाद करेंगे।। बाकी आढ़तिया किसानों को जल्द भुगतान करने की बात कह रहे हैं। धान खरीद की एक समान कार्य प्रणाली न होने का खामियांजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मंडी समिति में डीडी एनके मलिक व सचिव यशपाल सिंह आढ़तियों के बीच हनुमान मंदिर पर काफी देर तक वार्ता चली। देर शाम तक वार्ता का सिलसिला जारी रहा। इस मामले में डीडी एनके मलिक का कहना है कि मामले में वार्ता चल रही है। वार्ता के दौरान उमाशंकर, राजेश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, भीकंबर सिंह, नरेंद्र बंसल, मुकेश बंसल, अनिल गुप्ता, जानकी प्रसाद, अमन बंसल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed