{"_id":"636801be866db07a923a58f6","slug":"the-lock-was-hanging-on-the-committee-till-11-o-clock-the-farmers-demonstrated-hathras-news-ali304168825","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर 11 बजे तक लटका था ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर 11 बजे तक लटका था ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएपी खाद की दुकानों पर चेकिंग करते कृषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में खाद की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। खाद के लिए समितियों पर सुबह से ही किसानों की कतार लग रही है। चंदपा की क्षेत्रीय सहकारी समिति पश्चिमी पर सुबह 11 बजे तक ताला लटका होने पर किसानों ने रविवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में समिति के कर्मचारियों के आने पर समझाने बुझाने और खाद का वितरण शुरू कराने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
अधिकारी भले की खाद की किल्लत ना होने का दावा कर रहे हों लेकिन खाद के लिए मारामारी मची है। किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा और इसकी वजह से उसकी बुवाई प्रभावित हो रही है। रोजाना सहकारी समितियों पर इसे लेकर हंगामा भी हो रहा है। कुछ सहकारी समितियों पर खाद पहुंचा है लेकिन इसका समय से वितरण नहीं हो रहा।
चंदपा की क्षेत्रीय सहकारी समिति पश्चिमी पर किसानों ने रविवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सुबह से ही यहां काफी किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए लेकिन समिति पर दोपहर 11 बजे तक ताला लटका हुआ था। इस पर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इन किसानों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि यहां शनिवार को भी खाद का वितरण नहीं किया गया है और आज भी ताला बंद है। कर्मचारियों ने खाद वितरण शुरू कराकर किसानों का गुस्सा शांत किया।