{"_id":"66b01af648fa52132603aa48","slug":"the-incident-turned-out-to-be-kidnapping-but-it-turned-out-to-be-a-case-of-assault-hathras-news-c-63-1-sali1025-102107-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हल्ला अपहरण का, मामला मारपीट का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हल्ला अपहरण का, मामला मारपीट का निकला
Mon, 05 Aug 2024 05:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
कासगंज मार्ग स्थित गांव टीकरी कलां में किशोर को हत्या के इरादे से अपहरण करने का हल्ला मचा, लेकिन पुलिस की जांच में मामला मारपीट का निकला। पीड़ित किशोर के पिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ममेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें एक किशोर चीखकर कह रहा था कि हत्या के उद्देश्य से उसका अपहरण किया गया है। पुलिस हरकत में आई। जांच की तो मामला मारपीट का निकला। जांच में पता चला कि अलीगढ़ के गांव हीरापुर गोपी निवासी योगेश कुमार के पुत्र को ममेंद्र कुमार पुत्र विशंभर, पवन कुमार पुत्र भूरे सिंह बाइक पर बिठाकर गांव टीकरी कलां में लाए थे और उसे पीट रहे थे। किशोर के चीखने पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा।