फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The importance of work, not the person in BJP

भाजपा में व्यक्ति का नहीं, काम का महत्व

Sun, 25 Nov 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 25 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
The importance of work, not the person in BJP
मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित 16 जिलों के मंडल अध्यक्ष, प्रभारियों और विस्तारकों के सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया और इस पर कड़ाई से अमल करने का आह्वान किया। अपने संबोधन से बंसल ने इन पदाधिकारियों में जोश फूंकने की पुरजोर कोशिश की। सम्मेलन में एपीएस पंडाल खचाखच भर गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में 16 जिलों के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और विस्तारक सुबह से ही आने शुरू हो गए। सुबह 11 बजे तक पंडाल खचाखच भर गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश वंदे मातरम के साथ हुआ। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष प्रभारी विस्तारक वास्तव में पार्टी के वह अंग हैं, जो कि बूथ स्तर पर वास्तविक काम कर रहे हैं। इनका ही दम है, जो भाजपा की नीति, रीति, योजना बूथ के माध्यम से घर-घर तक पहुंचती हैं। भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। पार्टी में काम का महत्व है किसी विशेष व्यक्ति का नहीं। नए लोगों के पार्टी से जोड़कर मुख्य धारा में लाना होगा। बंसल ने कहा कि भीड़ किसी सफलता का वास्तविक आइना नहीं है। वास्तवकिता में हर बूथ, हर गांव और मोहल्ले से जुटी भीड़ असलियत होती है। संगठन की नियमित बैठकों में कार्यकर्ताओं के सुझाव महत्वपूर्ण होते हैं। वे कभी कभी मील का पत्थर बन जाते हैं। बैठकों से ही टीम का निर्माण होता है। मंडल अध्यक्षों को बूथ प्रवास करना होगा, तभी वे जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ेंगे।

विज्ञापन

 

बंसल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष वास्तव में उस इलाके की टीम का कैप्टन होता है। प्रदेश मेेें कुल एक लाख 63 हजार 254 बूथ हैं। भाजपा पूरी तरह एक लाख उन्तालीस हजार बूथों तक पहुंच गई है। शेष पर भी शीघ्र पहुंचा जाएगा। बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आप सब लोगों के प्रयास और सहयोग से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, जो कि दिन रात देश-विदेश में देश का नाम रोशन कर रही है। हालात यहां तक आ गए हैं कि विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ तथा मुद्दा विहीन हो गया है। 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश दिखा देगा कि देश को पुन: प्रधानमंत्री प्रदेश ने रिकॉर्ड जीत के साथ दिया है। बृज प्रदेश संगठन मंत्री भवानी सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री बृज क्षेत्र प्रभारी बीएल वर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला माहौर जिला प्रभारी, हेमेन्द्र शर्मा, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, अनिल पाराशर विधायक कोल अलीगढ़, पूर्व विधायक सुरेशप्रताप गांधी आशीष शर्मा चेयरमैन हाथरस नगरपालिका, गौरव आर्य जिलाध्यक्ष, विपिन वार्ष्णेय,ज्ञानप्रकाश गुप्ता, गुप्ता,रामवीर सिंह भैयाजी, हरिशंकर राना भूरा पहलवान जयपाल सिंह चौहान, प्रेम अग्रवाल, महेश सूर्यवंशी, संत हरिओम गुप्ता, बबिता, उपेन्द्र वार्ष्णेय, सुुुरेन्द्र, विपन लाल, कुंवर नितन, पंकज गुप्ता, अनिल महाजन, कौशलेश चौहान, अनिलप्रताप सिंह, सुनील शर्मा, संतोष पुण्ढीर, गंगाराम कुशवाहा, राजवीर कुशवाहा, शिशुपाल सिंह,   चंचल गुप्ता, ब्रजेश चौहान जिला उपाध्यक्ष आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed