{"_id":"59bac26d4f1c1b1a688b499a","slug":"the-girl-was-beaten-by-a-broom","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ू लगाने से मना किया तो छात्रा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू लगाने से मना किया तो छात्रा को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ ब्लॉक के विद्यालय में शिक्षिकाओं ने सातवीं क्लास की बच्ची से न केवल झाड़ू लगाने के लिए कहा, बल्कि छात्रा के मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। गुरुवार को छात्रा का पिता ने बीएसए से शिकायत की। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित की है।
ब्लॉक सहपऊ के जूनियर हाईस्कूल 0 विद्यालय की दो शिक्षिकाओं की शिकायत गांव के ही दलित व्यक्ति देवेंद्र कुमार ने की है। शिकायत में देवेंद्र ने कहा है कि उनके गांव में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचते और वह स्कूल की चाभी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को सौंप देते हैं, जिससे विद्यालय का ताला खुल जाए और शिक्षक की जब मर्जी हो, तब विद्यालय पहुंचकर रजिस्टर में हाजिरी लगाकर अपनी नौकरी पूरी कर लें।
बीते चार सितंबर को उनकी पुत्री शिवानी स्कूल गई थी। वह कक्षा सातवीं की छात्रा है। वह स्कूल का ताला समय से नहीं खुलने के कारण स्कूल के गेट पर खड़ी थी। इस दौरान प्राइमरी की शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंचीं। इन शिक्षिकाओं ने शिवानी से ताला खुलवाया। ताला खोलने के बाद शिवानी फर्श बिछाकर बैठ गई। इस दौरान एक शिक्षिका ने उससे विद्यालय में झाड़ू लगाने के लिए कहा। जब शिवानी ने झाड़ृ लगाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बेटी की शिकायत पर पिता ने शिक्षिकाओं से बातचीत की। आरोप है कि शिक्षिकाओं ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।