फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The driver sleeps, a five-hour wreckage

चालक को आई नींद, पांच घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
The driver sleeps, a five-hour wreckage
goods train
मालगाड़ी के चालक (लोको पायलट) को नींद आने पर उसने ट्रेन को हाथरस सिटी स्टेशन पर रोक दिया और गहरी नींद में सो गया। न जागने पर मालगाड़ी स्टेशन पर पांच घंटे तक खड़ी रही। इस पर स्टेशन मास्टर ने दूसरे चालक और गार्ड की मदद से ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया। 
विज्ञापन


शनिवार तड़के सुबह करीब चार बजे हाथरस सिटी स्टेशन पर मालगाड़ी आई तो ड्राइवर नींद आने की बात कहकर मालगाड़ी को छोड़कर सोने चला गया। करीब चार घंटे 45 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। इस दौरान सिटी स्टेशन रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे ड्राइवर और गार्ड को बुलाकर सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर मालगाड़ी को मथुरा के लिए रवाना किया। मालगाड़ी के स्टेशन पर खड़े रहने से कोई दूसरी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई क्योंकि मालगाड़ी को दूसरे ट्रैक पर खड़ा किया था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से दूसरा ड्राइवर बुलाया जा सकता है। प्रभारी स्टेशन मास्टर गोपाल कुमार ने बताया कि ड्राइवर की ड्यूटी पूरी हो गई   थी। मालगाड़ी कानपुर से मथुरा जा   रही थी। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद मथुरा से दूसरा ड्राइवर बुलाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed