{"_id":"64cbf7d0c83889f6db0c75b7","slug":"the-dome-of-the-mosque-fell-due-to-lightning-accident-averted-hathras-news-c-56-1-sali1016-2971-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली गिरने से मस्जिद का गुंबद गिरा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली गिरने से मस्जिद का गुंबद गिरा, हादसा टला
Fri, 04 Aug 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:24 AM IST
सार
शाम को शहर व आसपास के इलाकों में काफी देर तक बारिश हुई। करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चला था। बुधवार रात शहर के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान में एक मस्जिद पर बिजली गिर गई, जिससे मस्जिद के गुंबद का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और क्षतिग्रस्त हिस्सा भरभराकर नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
गांव टुकसान में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मस्जिद का गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान में बुधवार की रात बारिश में उस समय हादसा होने से बच गया, जब एक मस्जिद के गुंबद पर बिजली गिर गई, जिससे मस्जिद का गुंबद धराशाई हो गया। गनीमत रही कि रात का वक्त होने की वजह से वहां कोई नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
शाम को शहर व आसपास के इलाकों में काफी देर तक बारिश हुई। करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चला था। बुधवार रात शहर के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान में एक मस्जिद पर बिजली गिर गई, जिससे मस्जिद के गुंबद का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और क्षतिग्रस्त हिस्सा भरभराकर नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
गनीमत रही कि मस्जिद के आसपास कोई नहीं था, अन्यथा हादसा हो सकता था। मौके पर गिरे गुंबद के मलबे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।