{"_id":"6ac560085e4912468508a1c2","slug":"the-audience-grooved-to-the-dance-performances-of-princy-and-sonia-bhati-hathras-news-c-56-1-hts1003-155301-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रिंसी व सोनिया भाटी के डांस पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रिंसी व सोनिया भाटी के डांस पर झूमे दर्शक
Wed, 07 Oct 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
संगीत सम्मेलन के मंच पर प्रस्तुति देतीं मिस प्रिंसी। संवाद
- फोटो : Samvad
मेला पंडाल में मंगलवार की रात आयोजित संगीत सम्मेलन में मंच पर कलाकारों ने सुपरहिट गीतों और प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद भीड़ झूमने पर मजबूर हो गई। पूरा पंडाल लगातार दर्शकों की तालियों की आवाज और हूटिंग से गूंजता रहा।
शुभारंभ राष्ट्रीय धर्म संघ के संस्थापक दिव्य कृष्णा गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन करते हुए अनन्या सिंघानिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की। गायिका सोनिया भाटी ने मेरे ते शादी कर ले ने साहित कई गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरी प्रस्तुति गायक किन्नू गडरिया ने चर्चित अंदाज में बदमाशी का धंधा न कोई काम करदे गंदा... की प्रस्तुति दी, पर साउंड खराबी व लिप्सिंग के कारण भीड़ ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।
कलाकार मिस प्रिन्सी ने चर्चित गीत सूट पनिहारी पर मनमोहक अंदाज में ग्रुप डांस की जोरदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद युवाओं के चहेते स्टार गायक सुमित गोस्वामी ने जैसे ही मंच पर कदम रखा, दर्शकों ने जोरदार नारों से उनका स्वागत किया। सुमित ने अपने ब्लॉक बस्टर हरियाणवी गीत फीलिंग और अन्य चर्चित ट्रैक्स गाकर युवाओं में जबरदस्त जोश भर दिया। गायिका आसू ट्विंकल ने अपने मशहूर गाने बुलेट पे गेड़ियां की धमाकेदार प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
भजन गायक अर्जुन पांडेय ने अपने लोकप्रिय भजन राधा तेरा नाम जपूं की प्रस्तुति दी। कलाकार जीतू राघव और अंकित पाबला ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। संयोजक जय शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय धर्म संघ, सह-संयोजक राहुल धनगर युवा भाजपा नेता और कार्यक्रम अध्यक्ष मुनेश पाल, उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
सपना चौधरी के न आने से निराश दिखे दर्शक
संगीत सम्मेलन के लिए पूर्व में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के आने की चर्चाएं थीं, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। सपना को मंच पर न पाकर दर्शक मायूस नजर आए।