फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thana Divas organized in Sahapau

Hathras News: सहपऊ में हुआ थाना दिवस आयोजन, आईं केवल दो शिकायतें, निस्तारण के लिए लेखपाल को दिए निर्देश

Sat, 25 Oct 2025 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 05:34 PM IST
सार

सहपऊ में थाना दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान केवल दो शिकायतें ही आईं। शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी थीं। जिसके निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Thana Divas organized in Sahapau
कोतवाली सहपऊ पर आए फरियादियों की शिकायतें सुनते नायब तहसीलदार व कोतवाली निरीक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ कोतवाली परिसर में 25 अक्तूबर को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस बीच भूमि विवाद की दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके निस्तारण के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया गया। इस दौरान एसएसआई संतोष कुमार, लेखपालों नरेंद्र देव, पंकेश कौशिक, मुकेश गौतम, नागेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


थाना दिवस का आयोजन
थाना दिवस पहले और अंतिम शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित किया जाता है। जिसमें समस्त राजस्व व पुलिसकर्मी थाने पर उपस्थित रहते हैं। जन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा यह अनुभव किया जा रहा है कि अधिकारियों से मिलने के समय केवल पीड़ित पक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करता है, परंतु उसकी समस्या का समाधान तब तक सम्भव नहीं हो सकता है, जब तक कि दोनों पक्षों को एक साथ बुलाकर उनका पक्ष जानकर साम, दण्ड, भेद की नीति के तरीके से सुलझाने का प्रयास न किया जाय। इसके लिये थाना सर्वाधिक उपयुक्त स्थल हो सकता है, क्योंकि अधिकांश समस्याएं भूमि विवाद, उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा तथा जोर जबरदस्ती से जुड़ी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed