{"_id":"68c32a987055409f2a0c7962","slug":"tension-prevails-in-arjunpur-after-the-murder-police-deployed-hathras-news-c-56-1-sali1016-137261-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्या के बाद अर्जुनपुर में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्या के बाद अर्जुनपुर में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात
Fri, 12 Sep 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
गांव अर्जुनपुर में तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : samvad
चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में अनुसूचित जाति के पशु मित्र की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। पीड़ित पक्ष के साथ हत्यारोपियों के घर के बाहर भी पुलिस तैनात है। ड्रोन के जरिये गांव की निगरानी की जा रही है।
मंगलवार की देर शाम पशु मित्र विनय की हत्या के मामले में पुलिस ने सात नामजदों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शेष बचे पांच आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। यह टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इधर, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के घर पर सांत्वना देने आने वालों का तांता लगा हुआ है। इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि विनय के सहारे ही उनके परिवार का भरण-पोषण हो रहा था। लिहाजा उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। मृतक के भाई लीतेश का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। इस कारण सरकार व प्रशासन को उनके परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक चिंरजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।