फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tension in Sasani due to inflammatory post

Hathras: भड़काऊ पोस्ट से सासनी में तनाव, दो पक्षों के लोग आमने-सामने, थाने पर हंगामा, एक पक्ष ने दी तहरीर

Fri, 13 Sep 2024 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:02 PM IST
सार

अनुसूचित जाति और ब्राह्मण व ठाकुर समाज के लोग भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराकर वापस भेजा।

विज्ञापन
Tension in Sasani due to inflammatory post
कोतवाली के गेट पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सासनी अंतर्गत नगला बाग के अनुसूचित जाति से संबंधित कुछ युवकों की सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट पर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। 13 सितंबर को अनुसूचित जाति और ब्राह्मण व ठाकुर समाज के लोग भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराकर वापस भेजा।

विज्ञापन


इस मामले में पूर्व प्रधान ने दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और भड़काऊ टिप्पणी करने की तहरीर दी गई है। गांव में नगला बाग और आसपास के गांवों में तनाव का माहौल बना हुआ है। एक पक्ष के ग्रामीणों का कहना था कि गांव नगला बाग निवासी जाटव समाज के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ठाकुर समाज एवं ब्राह्मण समाज के बेटियों बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन


हर्दपुर के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह ने बताया कि इस पोस्ट के बारे में लोगों से बात की गई तो नगला बाग के कुछ लोगों ने डंडों एवं ईट से प्रहार कर दिया। इस घटना में एक युवक विशाल घायल हो गया। बृहस्पतिवार को भी दोनों पक्ष के लोग थाने पर आए थे। यहां पुलिस ने उनके बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 13 सितंबर सुबह भीम आर्मी कार्यकर्ता थाने पर आ गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होने पर गांव हर्दपुर, गारवगढ़ी, सठिया, लढौता, बसगाई, छोड़ा, नगला गढू सहित कई गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पर आ गए। करीब एक घंटे तक कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सीओ सदर राम प्रवेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों पर 107,116 की कार्रवाई कर दी गई है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर मामला सामने आया है। लोगों को समझाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed