{"_id":"66e86dceff79c75736096aa4","slug":"tempo-overturns-after-overtaking-helper-dies-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ओवरटेक करने पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, हेल्पर की मौत, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ओवरटेक करने पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, हेल्पर की मौत, बाल-बाल बचा चालक
Mon, 16 Sep 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:11 PM IST
सार
टेंपो चालक टिंकू टेंपो को फिरोजाबाद से हाथरस लेकर जा रहे थे। इनके साथ करीब विजय थे। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हेल्पर विजय की मौत गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बौहरे के वास के समीप पचौरी ढाबा के पास 16 सितंबर की देर रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार करीब 30 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
टेंपो चालक टिंकू पुत्र राजवीर सिंह निवासी गंगानगर रहना जिला फिरोजाबाद टेंपो को फिरोजाबाद से हाथरस लेकर जा रहे थे। इस टेंपो में चूड़ियां लदी थीं। इनके साथ करीब विजय (48) पुत्र बनवारीलाल निवासी गली नंबर 4 कटारा मेडिकल के सामने नगला करन सिंह फिरोजाबाद थे।
विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हेल्पर विजय की मौत गई। हाईवे की एंबुलेंस के जरिये शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र पर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन