फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tempo crushed teenager in Sadabad, painful death

सादाबाद में टैंपो ने कुचला किशोर, दर्दनाक मौत

Mon, 12 Aug 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tempo crushed teenager in Sadabad, painful death
सादाबाद में टेंपो ने कुचला किशोर, दर्दनाक मौत
विज्ञापन

रास्ते में उपचार के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला में घर के बाहर सड़क पर खेल रहे एक किशोर को टेंपो ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हा ेगया। घायल किशोर को परिजन उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। टेंपो चालक मौके से टैंपों को छोड़कर फरार हो गया। घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गीगला निवासी ताज मुहम्मद पुत्र रमजान खां ने कोतवाली में टेंपो टाटा संख्या यूपी 86 टी 7496 के अज्ञात चालक को नामजद किया है। रिपोर्ट में बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अरमान रविवार को करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान उक्त टेंपो चालक ने तेजी व लापरवाही से टेंपो को चलाते हुए उसके बेटे में टक्कर मार दी, जिससे उसके गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन

जब उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। ताज मोहम्मद काफी गरीब है, एक बेटे की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed