{"_id":"69962d103e20fec2e900361a","slug":"teenage-girls-wedding-stopped-before-the-wedding-procession-arrived-hathras-news-c-56-1-hts1004-144796-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बरात आने से पहले किशोरी की शादी रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बरात आने से पहले किशोरी की शादी रुकवाई
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में बरात आने से एक दिन पहले बुधवार की दोपहर बाल कल्याण समिति ने पुलिस के साथ 14 वर्षीय किशोरी की शादी रुकवा दी। किशोरी की काउंसिलिंग और उम्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद समिति आगे की कार्रवाई करेगी।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की शादी की रस्में हो रही थीं। बृहस्पतिवार को सिकंदराराऊ के गांव से बरात आनी थी। किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार की सुबह किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दे दी। लखनऊ से सूचना हाथरस पुलिस व बाल कल्याण समिति को दी गई। बाल कल्याण समिति के सदस्य कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंच गए।
यहां से पुलिस टीम लेकर गांव पहुंचे। किशोरी के घर पर मेहंदी व हल्दी की रस्म चल रही थी। रिश्तेदार आए हुए थे और टेंट भी लगा था। पुलिस को देखकर परिजनों में खलबली मच गई। टीम ने परिजनों से बात की। इसके बाद किशोरी को भी सामने बुलाया गया। दिखने में किशोरी नाबालिग लग रही थी, लेकिन परिजनों का दावा था कि वह बालिग है। इस संबंध में वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
इस दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए। कुछ लोग परिवार की आर्थिक स्थिति का भी हवाला दे रहे थे। बाल कल्याण समिति के सदस्य किशोरी को लेकर थाने आ गए। यहां से किशोरी को समिति की सुपुर्दगी में दे दिया गया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि किशोरी की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।