{"_id":"660565eb20dfed30030b500b","slug":"teenage-girl-strangled-to-death-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई पोस्टमार्टम रिपोट: गला दबाकर मारी गई किशोरी, दुष्कर्म की आशंका, स्लाइड जांच को भेजी, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई पोस्टमार्टम रिपोट: गला दबाकर मारी गई किशोरी, दुष्कर्म की आशंका, स्लाइड जांच को भेजी, आरोपी फरार
Thu, 28 Mar 2024 06:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:14 PM IST
सार
जिस बाग में किशोरी का शव मिला, वह सिकंदराराऊ और आरोपी के गांव गोपी के मध्य पड़ता है। संभावना जताई जा रही है कि जब आरोपी किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले गया तो रास्ते में पड़ने वाले बाग में उसने वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी अपने गांव चला गया।
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बिलार के सामने आम के बाग में मृत मिली किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। दुष्कर्म की आशंका पर जांच के लिए उसकी स्लाइड परीक्षण के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
सीओ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि जिस बाग में किशोरी का शव मिला, वह सिकंदराराऊ और आरोपी के गांव गोपी के मध्य पड़ता है। संभावना जताई जा रही है कि 26 मार्च को जब आरोपी किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले गया तो रास्ते में पड़ने वाले बाग में उसने वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी अपने गांव चला गया। आरोपी की तलाश में कोतवाली पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किशोरी के 26 मार्च को लापता होने के बाद उसके परिजन उसी रात गांव गोपी रिश्तेदारी में गए। आरोपी फिरोज के परिजनों के साथ पंचायत हुई। अगर परिजन गांव गोपी जाने के स्थान पर पुलिस को मामले की जानकारी दे देते तो शायद फिरोज पुलिस के हाथ लग जाता। पंचायत के दौरान आरोपी फिरोज गांव गोपी में 27 मार्च की सुबह तक रहा।
विज्ञापन