फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenage girl murdered and body thrown in garden

Hathras: किशोरी की हत्या कर बाग में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका, मां ने तहेरे भाई पर लगाया आरोप

Wed, 27 Mar 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:23 PM IST
सार

युवक किशोरी को अपने साथ ले गया था, उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आई। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर भी बताई जा रही है। बाद में किशोरी का शव जीटी रोड पर गांव बिलार के पास आम के खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Teenage girl murdered and body thrown in garden
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी की गला दबाकर हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा  रही है। उसकी मां ने अपनी बहन के जेठ के लड़के पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी छोटी बहन के जेठ का लड़का फिरोज उसके घर आता जाता था। 26 मार्च को वह किशोरी को अपने साथ ले गया था, उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आई। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


27 मार्च को उसका शव जीटी रोड पर गांव बिलार के पास आम के खेत में पड़ा मिला। मृतका की मां का आरोप है कि फिरोज ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया है कि किशोरी के चेहरे व दांतों पर चोट के निशाना हैं। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की आशंका है, बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की आशंका के चलते चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया  जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। पुष्टि के लिए स्लाइड परीक्षण के लिए भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed