फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   team went for videography of electricity theft attacked

Hathras News: बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने गई टीम पर हमला, वसूली की रकम लूटने का आरोप

Sun, 07 May 2023 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 09:47 PM IST
सार

एक परिसर में अवैध केबल डालकर बिजली चोरी होते हुए पाई गई। इसकी वीडियोग्राफी करने पर उपभोक्ता भड़क गया। उपभोक्ता के परिवार के कई लोग मौके पर जमा हो गए।यह सभी लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और बिजली टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और वसूली के के 33500 लूट लिए।

विज्ञापन
team went for videography of electricity theft attacked
सादाबाद सीएचसी में इलाज कराते घायल विद्युत विभाग कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव अंधपुरा में चेकिंग के लिए गई विद्युत टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान कई बिजली कर्मचारियों को चोटे आई हैं। ग्रामीणों पर वसूली की रकम लूटने और सरकारी कागजात फाड़ने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


अवर अभियंता कौशल गुप्ता ने शिकायत देकर कहा है कि सात मई को वह बिजली चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए अंधपुरा पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे पवन कुमार, केदार सिंह, हरवंश सिंह, दिगंबर सिंह के साथ गांव में मौजूद थे। इस दौरान एक परिसर में अवैध केबल डालकर बिजली चोरी होते हुए पाई गई। इसकी वीडियोग्राफी करने पर उपभोक्ता भड़क गया। उपभोक्ता के परिवार के कई लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


यह सभी लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और बिजली टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और वसूली के के 33500 लूट लिए। संयोजन विच्छेदन पुस्तिका, बकायेदारों की सूची भी आरोपियों ने छीन ली। घटना की जानकारी डायल 112 टीम को दी गई। कुछ लोगों को पहचान कर तहरीर में उनके नाम लिखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि  20-25 अज्ञात लोग भी मारपीट में शामिल थे। पुलिस जांच में जुटी है। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि टीम चेकिंग के लिए गई थी। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें सभी को चोट पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed