{"_id":"64b2ee213565a3a5580598d7","slug":"teachers-protest-for-restoration-of-old-pension-hathras-news-c-56-1-sali1016-2242-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ के एक दिवसीय धरने के बाद ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पद
- फोटो : samvad
पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस संत प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि प्रदेश के शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि को लेकर विगत कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं करने से शिक्षकों में रोष है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की मांग अविलंब पूरी की जाए।
संगठन की मांग है कि वर्ष 2018-19 एवं 2020 के मूल्यांकन की धनराशि तत्काल सभी जनपदों को उपलब्ध कराई जाए। विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर तथा व्यवसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करें तथा उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार आमोरिया, चंद्रवीर सिंह, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार, आशीष दुबे, जितेंद्र पाल सिंह, सुभाष वर्मा आदि थे। संवाद