{"_id":"5efcdd4e8ebc3e43272dc38d","slug":"teachers-photo-will-paste-on-school-notice-board-hathras-news-ali2375666164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेंगे शिक्षक शिक्षिकाओं के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेंगे शिक्षक शिक्षिकाओं के फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बेसिक के स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर शिक्षक शिक्षिकाओं के फोटो लगाए जाएंगे। इसे लेकर शासन से आए पत्र के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा (पीजीआई) के तहत निर्धारित इंडीकेटर्स के संबंध में दूरस्थ क्षेत्रों में विभिन्न रूप में अध्यापकों के प्रतिस्थानी के द्वारा कार्य किये जाने एवं संबंधित प्रकरणों के संज्ञान में आने पर समस्त परिषदीय/ सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के फोटोग्राफ श्रेणी के अनुसार विद्यालय की नोटिस बोर्ड पर लगाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
- जनपद के परिषदीय/सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिकाओं की फोटो अनिवार्य रूप से संबंधित विद्यालयों में चस्पा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकारी या अन्य किसी के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक की पहचान आसानी से हो सके। - मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।