फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   teachers grow green vegetables along with teaching in school

Hathras News: अब स्कूल में टीचर पढ़ाने के साथ उगाएंगे हरी सब्जियां, हर स्कूल को भेजे पांच हजार रुपये

Sun, 12 Feb 2023 07:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 07:55 PM IST
सार

हाथरस के बेसिक शिक्षा विभाग के दो सौ स्कूलों में पोषण वाटिका बनाने की तैयारी है। इनमें शिक्षक-शिक्षिकाएं हरी सब्जी उगाएंगे। मिड-डे मील में बच्चों को ताजी हरी सब्जियां विद्यालय से ही मिल सकें।

विज्ञापन
teachers grow green vegetables along with teaching in school
हरी सब्जियां

विस्तार

हाथरस के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षक अब बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ हरी सब्जी भी उगाएंगे। ताकि बच्चों को स्कूल परिसर में ही उगाई गई हरी सब्जियां मध्याह्न भोजन में परोसी जा सकें। इसके लिए जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के दो सौ स्कूलों में पोषण वाटिका बनाई जाएंगी। शासन स्तर से इन स्कूलों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि भी भेजी गई है।

विज्ञापन


जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के दो सौ स्कूलों में पोषण वाटिका बनाने की तैयारी है। इनमें शिक्षक-शिक्षिकाएं हरी सब्जी उगाएंगे। इसका उद्देश्य है कि मिड-डे मील में बच्चों को ताजी हरी सब्जियां विद्यालय से ही मिल सकें। पोषण वाटिका के लिए मिले 10 लाख रुपये के बजट को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दो सौ परिषदीय विद्यालयों में प्रति विद्यालय पांच हजार रुपये के हिसाब से भेज दिया है। बीएसए राहुल कुमार पवार ने बताया कि दो सौ स्कूलों में पोषण वाटिका के लिए धनराशि भेजी गई है। 
विज्ञापन


अभी तक तो बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा हमारे ऊपर था। लेकिन अब स्कूल में ही एमडीएम के लिए हरी सब्जी उगाने की नई जिम्मेदारी और मिल गई है। इसके लिए हमें अतिरिक्त समय स्कूल में पोषण वाटिका की देखभाल के लिए देना होगा। -अमित कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय बामोली
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का आदेश है, तो पालन करना ही पड़ेगा। अब जो जिम्मेदारी पोषण वाटिका की मिली है, उसे भी निभाएंगे। पोषण वाटिका स्कूल में तैयारी कराए जाने की शासन की मंशा तो उचित है, लेकिन इसकी देखभाल करने में भी हमें अतिरिक्त समय देना होगा। -महीपाल सिंह प्रधानाध्यापक, संविलियन विद्यालय चाचपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed