फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tazia handed over in a sad atmosphere

मोहर्रमः कड़ी सुरक्षा के बीच निकले ताजिया, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये

Sat, 29 Jul 2023 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 06:36 PM IST
सार

मुहर्रम पर ताजिया विभिन्न  मार्गों एवं बाजारों से होकर बैंड बाजों की मातंगी धुन के साथ ताजिया के आगे मातम करते हुए अपने अपने कार्य के साथ कर्बला पहुंचे जहां अंतिम दौर में की जाने वाली रस्म मर्सिया पढ़ने के बाद सभी ने अपने अपने ताजिए को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

विज्ञापन
Tazia handed over in a sad atmosphere
सासनी में में ताजिया निकालकर मातम मनाते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ कस्बे में मोहर्रम की 10 तारीख के मौके पर शनिवार को ताजियों का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। ताजियों को गमगीन माहौल में करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ताजियों का जुलुस कस्बा के कसाईखाने से शुरू होकर जामा मस्जिद, तकिया, शक्यिआना आदि मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद के मैदान पहुंचा। मैदान में मेला लगा हुआ था। वहां लोगों ने खाने-पीने की वस्तुएं खरीदीं। इस मौके पर मुस्लिम युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलुस में तकिया के फिरोज खान, अतर खां, लियाकत खान, कसाईखाने के इलयास अली, जाबिद अली, मुकीम अली, अफसर एवं रसीद खां एवं शक्यिआना मोहल्ला के शहीद खां, हुकमुद्दीन खां, जैनुद्दीन खां, सोबुद्दीन खां एवं साबिर साथ थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल सहित जुलूस के साथ रहे।

विज्ञापन


सहपऊ में हजरत इमाम हुसैन की याद में निकलता ताजियों का जुलूस
विज्ञापन


पुरदिलनगर कस्बा में हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और बर्तन आदि वस्तुएं लुटाई गईं। इस दौरान चौकी प्रभारी सचिन चौधरी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार आदि ने सुरक्षा की कमान संभाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सासनी कस्बा में शनिवार को मोहर्रम का पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा ताजिया भी बनाया। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। ताजियादार पहले से ही प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किए गए मार्गो से होते हुए कस्बा में पहुंचे । इस मौके पर शिया समुदाय के नौजवान कुछ युवकों अपने जिस्म को लहूलुहान कर दिया तो वही सुनी अकीदत हकीकतमंद ने  छाती पीट-पीटकर इमाम हुसैन एवं उनके जानिसारों की शहादत का रंज मनाया। 

ताजिया विभिन्न  मार्गों एवं बाजारों से होकर बैंड बाजों की मातंगी धुन के साथ ताजिया के आगे मातम करते हुए अपने अपने कार्य के साथ कर्बला पहुंचे जहां अंतिम दौर में की जाने वाली रस्म मर्सिया पढ़ने के बाद सभी ने अपने अपने ताजिए को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान उप जिला अधिकारी लव गीत कौर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देती रही। शांति व्यवस्था की कमान सीओ हिमाशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा एवं क्राइम प्रभारी जोगेंद्र सिंह दलबल सहित संभाले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed