फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tax was not collected, contractors were also paid more

Hathras News: कर वसूली नहीं की, ठेकेदारों को भी किया अधिक भुगतान

Mon, 25 Aug 2025 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tax was not collected, contractors were also paid more
नगर पालिका परिषद हाथरस ने करों की वसूली नहीं की और इससे करीब 15.54 करोड़ रुपये राजस्व नुकसान हुआ है। इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ऑडिट में सामने आया है कि नगर पालिका परिषद हाथरस में वर्ष 2019-20 में शो टैक्स की वसूली नहीं की और इससे 7,30,935 रुपये की आय नहीं हो पाई है। पालिका ने वर्ष 1997-98 से 2019-20 तक जल मूल्य की वसूली नहीं की, इससे पालिका को 11.95 करोड़ की क्षति हुई।
विज्ञापन


पालिका की संपत्ति पर अवैध कब्जा होने के कारण 3,34,53,903 रुपये की क्षति हुई। पार्किंग का ठेका न छोड़े जाने के कारण वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक 1,23,80,830 रुपये की क्षति हुई। बिजली पानी के मूल्य राशि न वसूल किए जाने पर 17,57,880 रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. एपी जे अब्दुल कलाम नगरीय और सौरपुंज योजना में जमा अवशेष जमानत 18,82,680.00 जब्त किया जाना अपेक्षित रहा।इस आंकडे के सामने आने के बाद स्पष्ट हुआ है कि अधिकारियों द्वारा राजस्व वसूली में शिथिलिता बरती गई है।




24.35 लाख रुपये किया अनियमित तरीके से भुगतान

ऑडिट में यह भी सामने आया है कि 14 वें वित्त से कराए गए निर्माण कार्यों में 12,06,124 रुपये का अधिक एवं अमान्य भुगतान किया गया। 14 वां वित्त से कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में 12,29,556 रुपये का अधिक एवं अमान्य भुगतान किया गया।


ऑडिट के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निकायों से जवाब तलब कर दस्तावेज लिए जाएंगे।

अरविंद सिंघल, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed