फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tantrums showing electricity in Navratri supply disrupted for five hours

Hathras News: नवरात्र में बिजली दिखा रही नखरे, पांच घंटे आपूर्ति रही बाधित

Mon, 27 Mar 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 27 Mar 2023 01:07 AM IST
सार

शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में है। इस कारण बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। रविवार को शहर के कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन पर लाइन मरम्मत व वैक्यूम सर्किट ब्रेकर की मरम्मत का काम किया गया।

विज्ञापन
Tantrums showing electricity in Navratri supply disrupted for five hours
काशीराम टाउनशिप पर मशीन ठीक करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में आए दिन बिजली नखरे दिखा रही है। हर रोज घंटों बिजली गुल रह रही है। रविवाार को शहर को कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन व लाइनों की मरम्मत का काम किया गया। इस वजह से सुबह से दोपहर तक करीब पांच घंटे कई इलाकों की बिजली बाधित रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में है। इस कारण बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। रविवार को शहर के कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन पर लाइन मरम्मत व वैक्यूम सर्किट ब्रेकर की मरम्मत का काम किया गया।
विज्ञापन


इस कारण जलेसर रोड, तरफरा रोड, चावड़ गेट, श्यामनगर, अशोका टाकीज, नयाबांस आदि इलाकों में सुबह आठ बजे दोपहर बारह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दोपहर को करीब एक बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी रात में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आज सुबह से बिजली गायब होने के चलते कामकाज प्रभावित हुआ है। बिजली व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। - भूपेंद्र प्रताप,उपभोक्ता

बिजली विभाग को बिल लेने की तो याद रहती है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर विभाग का ध्यान नहीं है। आज सुबह से बिजली गुल है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी फॉल्ट के नाम पर बिजली गुल हो रही है। - अंकित, उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed