{"_id":"651eb34cd1226185a2015a14","slug":"tanker-hits-young-man-returning-after-seeing-dauji-mela-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दाऊजी मेला देखकर लौट रहे युवक को टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दाऊजी मेला देखकर लौट रहे युवक को टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
Thu, 05 Oct 2023 06:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:33 PM IST
सार
कोतवाली सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना का रहने वाला 22 वर्षीय युवक साजिद पुत्र मुन्न खां बुधवार की से रात लगभग बारह बजे हाथरस से दाऊजी मेला देखकर सादाबाद लौट रहा था। तभी कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी पर सादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक साजिद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अनीगढ़ी मोड़ पर देर रात्रि तेज रफ्तार टैंकर ने दाऊजी मेला देखकर लौट रहे मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना का रहने वाला 22 वर्षीय युवक साजिद पुत्र मुन्न खां बुधवार की से रात लगभग बारह बजे हाथरस से दाऊजी मेला देखकर सादाबाद लौट रहा था। तभी कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी पर सादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया और युवक के परिजनों को सूचित किया। युवक की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ मेडिकल में रेफर कर दिया। युवक की हालत सामान्य होते नहीं देख अलीगढ़ से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन जब उसे आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में बृहस्पतिवार को घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक के मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उसके एक साल की बच्ची है। पुलिस टैंकर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। चंदपा कोतवाली प्रभारी सुनीता मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।